खाद्य विषाक्तता क्या है इसे कैसे रोका जा सकता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:57

खाद्य विषाक्तता

खाद्यजनित रोग (खाद्यजनित व्याधि या खाद्य विषाक्तता)

खाद्य विषाक्तता एक रोग है, जो कि रोगजनक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, विषाक्त पदार्थों या रसायनों से दूषित आहार या पेय पदर्थों के सेवन के कारण होता है। अधिकांश लोग उपचार की आवश्यकता के बिना ठीक हो जाते हैं। अधिकांश मामलों में आहार रोग का कारण होता है, जो कि बैक्टीरिया, जैसे साल्मो नेला या एशेरिशिया कोलाई या वायरस, जैसे नोरोवायरस से दूषित होता है। आहार संदूषण खेत से थाली तक किसी भी स्तर पर हो सकता है, जिसमें आहार का प्रसंस्करण और आहार उत्पाद का निर्यात शामिल है। अनुचित ढंग से बना आहार संदूषण का कारण हो सकता है तथा अन्य कारण भी हो सकते है। जब रोगजनक एक सतह से दूसरी सतह विशेषकर तैयार खाने से कच्चे आहार में स्थानांतरित हो जाते है एवं इन खाद्य पदार्थों को खाने से पहले पकाया नहीं जाता है, तब रोगज़नक़ नष्ट नहीं होते है तथा इन्हें खाने से खाद्य विषाक्तता हो जाती है। इसे क्रॉस कॉन्टामिनेशन (जीवाणुओं के एक जगह से दूसरे जगह पर फैलना) कहा जाता है। इस प्रकार आहार संदूषण खाद्य उत्पादन से उपभोग तक की प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info